पूर्वी दिल्ली- अवैध रूप से रह रहे एचआईवी संक्रमित चीनी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||

पूर्वी दिल्ली- अवैध रूप से रह रहे एचआईवी संक्रमित चीनी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने बुधवार को पेश कर जेल भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शकरपुर थाना पुलिस को इलाके के सुंदर ब्लॉक की गली संख्या एक में कुत्ते को लेकर शुरु हुए एक झगड़े की सूचना मिली। मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक चीनी नागरिक अवैध रूप से यहां रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह साल 2020 में इलाज के लिए भारत में आया था, क्योंकि वह एचआईवी संक्रमित है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, लेकिन वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वह यहीं रहकर इलाज करा रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से एक चीनी पासपोर्ट भी मिला है।

और पढ़े  दिल्ली में पकड़ा गया विदेश भेजने वाला फर्जी ऑफिस: 19 पासपोर्ट, 10 एटीएम और सोना बरामद, 46 लोगों से हुई ठगी
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…