हल्द्वानी:- किशोर पंत बने हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,20 मतों के अंतर से हुई जीत।

हल्द्वानी:- किशोर पंत बने हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,20 मतों के अंतर से हुई जीत।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नजदीकी लड़ाई में किशोर पंत ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। किशोर पंत महज 20 मतों के अंतर से जीतने में सफल रहे। इनके अलावा मोहन सिंह बिष्ट सचिव, सुनील पुंडीर उपाध्यक्ष और भगवती पलड़िया ने महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें 738 वकीलों ने वोट दिया था। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक कुछ पदों के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर मतगणना रोक दी गई थी।

शुक्रवार सुबह 10 बजे दोबारा मतगणना शुरू हुई। सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए रहा। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट और किशोर पंत के बीच शुरु से ही कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना शुरू होने के बाद से ही गोविंद बिष्ट के जीतने को लेकर सभी जगह कयास लगने लगे थे। अंतिम राउंड में किशोर पंत ने 20 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा श्रीवास्तव को चार सौ से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया।
देर शाम चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने परिणाम घोषित किए। इसमें संयुक्त सचिव पद पर योगेश लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर योगेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार शर्मा, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे ने जीत दर्ज की।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…