Ayodhya: कई किमी पैदल चलकर रामलला के दर्शन के लिए चल रहे भक्त, वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

Ayodhya: कई किमी पैदल चलकर रामलला के दर्शन के लिए चल रहे भक्त, वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अनवरत मेला जैसा माहौल है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक बरकरार है। टेढ़ी बाजार चौराहा व हनुमानगढ़ी तिराहा से रामजन्मभूमि पथ पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद है।

तमाम यातायात प्रतिबंधों के बावजूद इस कड़ाके की ठंड में रामभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। हाईवे पर ही बसों और अन्य चार पहिया वाहनों को जगह-जगह रोक दिए जाने के बाद श्रद्धालु वहां से पैदल ही राम मंदिर की ओर रूख कर रहे हैं। इनमें महिला और बुजुर्गों के साथ बच्चे तक शामिल हैं। विभिन्न मार्गों से पैदल चलते हुए जयश्रीराम का उद्घोष इनमें ऊर्जा का संचार कर रहा है। इसी के सहारे बिना थके कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

हाईवे से धर्मपथ होकर धाम में प्रवेश करने वाले रामभक्त पहले लता मंगेशकर चौक पर ठहरते हैं। यहां के सौंदर्य का अवलोकन कर सेल्फी लने के बाद अगला पड़ाव राम की पैड़ी और सरयू तट बन रहा है। फिर यह कारवां राम पथ से सीधे राम मंदिर की ओर बढ़ रहा है। रामलला के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और कनक भवन भी पहुंच रहे हैं। पैदल चलने वाले रामभक्तों से राम पथ गुलजार है। हर तरफ सिर्फ लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही है। रास्ते में जगह-जगह चल रहे भंडारों में अल्पाहार व भोजन के इंतजाम यहां आने वालों को सहूलियत प्रदान कर रहे हैं।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…