75th Republic Day :- आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, कर्तव्य पथ पर शौर्य का प्रदर्शन, नारी शक्ति से गौरवान्वित हुआ भारत ||

Spread the love

75th Republic Day :- आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, कर्तव्य पथ पर शौर्य का प्रदर्शन, नारी शक्ति से गौरवान्वित हुआ भारत ||

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत का शौर्य देखा। साथ ही विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी में देश की समृद्ध संस्कृति ने अभिभूत किया। इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास रहा। 100 से ज्यादा महिलाओं के बैंड ने परेड की शुरुआत की। वहीं परेड के दौरान भारत की नारी शक्ति ने देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया

प्रधानमंत्री 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पहुंचकर प्रधानमंत्री ने पहले विभिन्न नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं, जिनका प्रधानमंत्री ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे। अब राष्ट्रपति सलामी मंच की तरफ बढ़ रही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। अब कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है।

और पढ़े  अनिल अंबानी को मिली अंतरिम राहत, काला धन अधिनियम के तहत कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट की रोक

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाईपास्ट-
कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर किया फ्लाईपास्ट। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च।

सेना के घुड़सवार दल ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च-
सेना के दल 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया। यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है।

यूपी की झांकी की थीम- अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत-
उत्तर प्रदेश की झांकी में थीम अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा- शुक्रिया भारत-
‘मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं।’ यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। वहीं, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत की गणतंत्र दिवस परेड को भी देखा। मैक्रों ने परेड के बाद ट्वीट कर खुशी जताते हुए कहा कि ‘यह फ्रांस के लिए सम्मान की बात है। शुक्रिया भारत।’


Spread the love
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *