बागेश्वर उपचुनाव:- बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा |

बागेश्वर उपचुनाव:- बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा |

भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास पर दांव लगाया है। सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव में पार्वती दास को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। 16 अगस्त को नामांकन भरा जाएगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम भेजे थे। लेकिन अब पार्टी ने पुरानी परंपरा के अनुसार ही सहानुभूति का दांव चला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।

और पढ़े  देहरादून- चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव, 50 लाख ने किए दर्शन, बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…