2023 बागेश्वर उपचुनाव:- आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बनाया अपना प्रत्याशी

Spread the love

2023 बागेश्वर उपचुनाव:- आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बनाया अपना प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की। बता दें कि रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे। करन माहरा ने नगर की सीवरेज लाइन, चिकित्सकों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। कहा कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बागेश्वर का उप चुनाव राज्य की दिशा और दशा तय करेगा। पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ माहौल है। इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ गए रंजीत दास के लिए कहा कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है, वहां उन्हें कभी मंजिल नहीं मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है।


Spread the love
और पढ़े  Rahul Gandhi- कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *