उत्तराखंड : दिन भर की 5 बड़ी खबरें…….वात्सल्य योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी और नदी में डूबे 5 युवको की हुई मौत

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, पांचों की मौत, सभी शव बरामद
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से सभी की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, पर्यटन व्यवसायियों को राहत, वात्सल्य योजना को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई।  बैठक में 14 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में वात्सल्य योजना को मंजूरी दे दी गई है। 

उत्तराखंड : भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी दरकी, तस्वीरों में देखें खतरनाक मंजर
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया है। यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ। यहां पहाड़ी का एक विशालकाय हिस्सा सड़क पर आ गया।

उत्तराखंड : फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आप नेता गिरफ्तार
हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। 

क्रिकेट : आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन को जूनियर बुमराह से मिलने का इंतजार, सोशल मीडिया पर लिखा संदेश
जूनियर बुमराह के नाम से मशहूर सात वर्षीय अक्षज त्रिपाठी से मिलने के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच जॉन बुकानन बेहद उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिये उन्होंने इसे जाहिर किया है।

और पढ़े  दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले, शहर से देहात तक 11 थानेदार बदले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…