सहारा रिफंड पोर्टल- फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

Spread the love

लोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा समूह की सहकारी समितियों में अपनी मेहनत की कमाई को निवेश किया। पर किन्हीं कारणों की वजह से उन्हें निवेश किए पैसे का रिटर्न न मिल सका।

 

ऐसे में सरकार ने CRCS-Sahara Refund Portal शुरू किया था और जिसे एक बार फिर से खोल दिया गया है। सहकारिता मंत्रालय द्वारा शुरु किए गए इस पोर्टल के जरिए लोग अपना पैसा वापस पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है।

 

 

कौन कर सकता है आवेदन और कितने पैसे मिलेंगे?

  • सरकार द्वारा रीसबमिशन पोर्टल शुरू किया गया है जिसमें अभी 10 लाख रुपये तक के दावों को आप दोबारा जमा कर सकते हैं
  • आपके आवेदन में अगर पहले कोई कमी रह गई थी या आपका क्लेम किसी कारण रिजेक्टर हो गया था, तो आप इस पोर्टल से दोबारा आवेदन कर सकते हैं

 

कोई भी दिक्कत हो तो कहां करें संपर्क?

  • अगर आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है या किसी और तरह की दिक्कत आ रही है
  • ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर   011-20909044 या 011-20909045 पर संपर्क कर सकते हैं

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

  • अपने पैसे वापस पाने के लिए पहले आधिकारिक रिफंड रीसबमिशन पोर्टल पर mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission पर जाना है
  • यहां पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरना है और फिर ओटीपी भरकर लॉगिन करना है
  • इसके बाद जो आपने निवेश किया था उसके सपोर्टिंग दस्तावेजों की कॉपी यहां अपलोड करनी है
  • फिर अपने बैंक खाते की जानकारी यहां पर देनी है
  • अब फॉर्म भरें और सबमिट कर दें जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी
और पढ़े  बंगाल- सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक: 72 घंटे का नियम

 

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

  • सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन या किसी एजेंट या थर्ड पार्टी के द्वारा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
  • जिस बैंक खाते की जानकारी आप पोर्टल पर दे रहे हैं, उसका आधार से लिंक होना अनिवार्य है। वरना पैसे आने में दिक्कत हो सकती है

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love