पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग- कंधार के आसमान पर मंडरा रहे पाकिस्तानी जेट

Spread the love

पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ में 133 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं।

 

ईरान ने की मध्यस्थता की पेशकश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने में मदद की पेशकश की है। एक्स पर एक पोस्ट में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, ‘रमजान के पवित्र महीने में, जो आत्मसंयम और एकजुटता को मजबूत करने का महीना है, यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी संबंधों के ढांचे के भीतर और संवाद के मार्ग के माध्यम से अपने मौजूदा मतभेदों का प्रबंधन और समाधान करें।”

अराघची ने आगे कहा,’इस्लामिक गणराज्य ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने और समझ और सहयोग को मजबूत करने में किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’ पिछले साल कतर ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्धविराम कराने में मध्यस्थता की थी, और सीमा पर छिटपुट उल्लंघन की घटनाओं के बावजूद यह व्यवस्था काफी हद तक कायम रही।

पाकिस्तान ने निशाना बनाए गए ठिकानों की सूची जारी की

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के सरकारी प्रसारक पाकिस्तान टीवी ने दावा किया है कि हालिया हमलों में तालिबान के कई ठिकाने ‘नष्ट’ कर दिए गए हैं। साथ ही सूची भी जारी की है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

  • वली खान सेक्टर में तालिबान की एक चौकी पर हमले की खबर।
  • शावल सेक्टर के पास पक्तिका में एक अन्य चौकी को निशाना बनाया।
  • बाजौर क्षेत्र में तालिबान के ठिकानों को भी नष्ट करने का दावा।
  • अंगूर अड्डा में स्थित चौकियों को प्रभावित स्थानों की सूची में शामिल।
और पढ़े  गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

पाकिस्तानी जेट विमानों की गश्त

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमान अफगानिस्तान के कंधार के आसमान में गश्त कर रहे हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज के हवाले से बताया कि हमले किए जाने के बाद हवाई गश्त शुरू हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love