झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद: लापरवाही बरतने पर मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड, लाडोवाल टोल फ्री

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा था। यह घटना झोटा के लाइव फेसबुक सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। जानें..

 

 

जालंधर में हाईवे जाम करने पहुंचे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में प्रदर्शन कर रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। नेता सड़क जाम करने पहुंचे थे। वहीं परागपुर में नेशनल हाईवे जाम करने पहुंचे झोटा के समर्थकों और किसानों को पुलिस कमिश्नर ने पहले समझाया बाद में पुलिस ने सख्ती बरती और हाईवे बंद नहीं होने दिया। इस दौरान कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

पंजाब बंद के समर्थन में अमृतसर में मार्च, दुकानें बंद करवाईं

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए पंजाब बंद के समर्थन में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार को अमृतसर में मार्च निकाला। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों और समर्थकों ने बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस दौरान कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं।

पंधेर के नेतृत्व में किसानों ने गोल्डन गेट पर भी प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। किसान संगठनों ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने और नशा तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की।
पंजाब बंद का आह्वान झोटा की हत्या के विरोध में किया गया था। किसान संगठनों और अन्य संस्थाओं ने लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की। वहीं, पुलिस ने अमृतसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए और स्पष्ट किया कि किसी भी दुकानदार को जबरन दुकान बंद करवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

और पढ़े  झोटा हत्याकांड: परविंदर झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का एलान,पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

नंगल में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम मान का इस्तीफा मांगा

भारतीय जनता पार्टी के नंगल मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की के नेतृत्व में आज झोटा हत्याकांड के विरोध में एसडीएम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के त्यागपत्र के साथ साथ मानसा पुलिस प्रमुख और डीएसपी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लाडोवाल टोल प्लाजा को करवाया फ्री

लुधियाना में सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल को फ्री कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

बठिंडा में किसानों को किया डिटेन

बठिंडा में किसानों ने जब अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने 10 से ज्यादा किसानों को डिटेन कर लिया। इसके बाद उन्हें नजदीकी पुलिस थाना में ले जाया गया। एसपी सिटी अशवंत सिंह ने कहा कि शांत तरीके से प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं, लेकिन रोड जाम करने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आम पब्लिक को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।

मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड

झोटा हत्याकांड में सिटी पुलिस स्टेशन-2 की महिला स्टेशन हाउस ऑफिसर बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा के पिता, भीम सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

झोटा हत्याकांड के संबंध में डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा था कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि सिटी पुलिस स्टेशन-2 की महिला एसएचओ बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइन्स में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

और पढ़े  परविंदर सिंह झोटा का कत्ल: पंजाब में नशीली दवा बेचते हुए पकड़ा तो दुकानदार ने की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले, सीबीआई जांच पर अड़े परिजन

    पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने…

    झोटा हत्याकांड: परविंदर झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का एलान,पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं…