झोटा हत्याकांड: परविंदर झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का एलान,पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा था। यह घटना झोटा के लाइव फेसबुक सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। जानें….

 

 

मुख्य आरोपी सालासर से गिरफ्तार, दो साथी भी काबू

डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि झोटा के पिता भीम सिंह के बयान पर मानसा सिटी-2 थाने में अश्वनी कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। उसके दो साथियों को भी काबू किया गया है। मामले में अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

फिरोजपुर शहर के बाजार बंद, सब्जी मंडी खुली

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद की कॉल के तहत फिरोजपुर शहर के बाजार पूरी तरह बंद नजर आए, जबकि सब्जी मंडी सामान्य दिनों की तरह खुली रही।

जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है और नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गुरुवार सुबह फिरोजपुर शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे। वहीं, सब्जी मंडी में रोजमर्रा की तरह कारोबार होता दिखाई दिया। शहर में बंद का असर बाजारों में साफ नजर आया।

और पढ़े  पंजाब में 1000 ग्रामीण खेल मैदान जनता को समर्पित: CM बोले- मैदान में रोज आया करो, अब लाइटें भी लगवा दीं

नशे की बिक्री का विरोध करने के दौरान चली थी गोली

मंगलवार को नशीले पदार्थों की बिक्री का विरोध करने के दौरान परविंदर सिंह झोटा को गोली मार दी गई थी। घटना के समय फेसबुक लाइव चल रहा था। झोटा के साथी भी घायल हुए थे। हत्या के बाद से परिजनों और समर्थकों में रोष है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पिता ने की समर्थन की अपील

झोटा सिंह के पिता भीमा सिंह ने पंजाब के लोगों को बंद का समर्थन करने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल कॉलेज बस ऑपरेटर यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बंद का पूर्ण तौर पर समर्थन करते हुए कहा कि आज कोई भी स्कूल बस नहीं चलेगी।

झोटा हत्याकांड पर उबाल: पूरा पंजाब बंद, नहीं चलेंगी स्कूल बसें; पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब में उबाल ला दिया है। संघर्ष कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे और डीजीपी गौरव यादव की बर्खास्तगी की मांग पर आज पंजाब बंद का एलान किया है। कमेटी ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    पंजाब में सड़क हादसा: दो बसों में हुई जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

    तरनतारन जिले के कस्बा नौशहरा पन्नुआं के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित दो बसों की आपस में टक्कर…

    AAP की दूसरी लिस्ट के बाद पहला इस्तीफा: सुखदीप सिंह छीना ने छोड़ी पार्टी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा रिजाइन

    आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी के सभी पदों और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आप…