उत्तराखंड : ”खबर अंदर की” – मुख्यमंत्री रावत गंगोत्री से विधायक गोपाल रावत की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली है सीट ।

प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली चल रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते है कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें।

कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र सौंपकर यह इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रिकाॅर्ड मतों से चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इससे पहले कोटद्वार विधायक और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा समेत सात विधायक मुख्यमंत्री के लिए अपनी विधानसभा सीट को छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…