देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

होली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। मंगलवार को महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश के मुताबिक, यह प्रोत्साहन योजना 27 फरवरी से नौ मार्च यानी 11 दिन तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में लगातार 10 दिन तक केवल मैदानी मांर्ग पर औसत प्रतिदिन 242 किमी, मिश्रित मार्गों पर औसत 200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर औसत 180 किमी संचालन करने वाले ड्राइवर, कंडक्टर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलगी।

इस अवधि में एक भी अवकाश लिए बिना सीधे 11 दिन तक काम करने वालों को केवल मैदानी मार्गों पर न्यूनतम 2662 किमी, मैदानी-पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर न्यूनतम 2200 और केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन करने पर कर्मचारियों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसी प्रकार, होली के दिन जो ड्राइवर, कंडक्टर कार्यशाला से कहीं मार्ग पर लेकर जाएंगे, उन्हें अतिरिक्त 300 रुपये मिलेंगे। इस अवधि में जिन ड्राइवर, कंडक्टर का लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक होगा, उन्हें 500 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

कर्मचारियों के लिए ये सौगात

डिपो कार्यशाला के तकनीकी कार्मिकों, संचालन कार्य में लगे डीजल लिपिक, समय पाल, बैग इन आउट लिपिक, चेंकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों, एमएसटी व अन्य पास बनाने वाले कार्मिकों, कार्यशाला में आउटसोर्स से काम करने वाले कर्मचारियों को एक अवकाश लेकर 10 दिन तक कार्य करने पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इन 11 दिन में अगर किसी का अवकाश आएगा तो वह प्रोत्साहन योजना अवधि खत्म होने के बाद मिलेगा।

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ : तैयारियां हुईं तेज, अनुष्ठान को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य की पहल के लिए संतों ने की चर्चा
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…