देहरादून- महिला डॉक्टर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर प्राथमिकी दर्ज, घर से निकाला

महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे कम दहेज लाने पर परेशान किया जाता था।

दून की महिला चिकित्सक ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था और घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था।

उनके साथ कई बार मारपीट की गई। इसके बाद घर से निकाल दिया गया। उनकी शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मा.सि.रि.

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…