CM योगी का निर्देश- सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों के वेतन का भुगतान होली के पहले कर दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

वहीं, 28 फरवरी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है जबकि 2,3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

10 मार्च तक संपत्तियों का ब्योरा देने वाले राज्य कर्मियों को मिलेगा वेतन
चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले राज्यकर्मियों को 10 मार्च तक ब्योरा देने पर जनवरी का वेतन जारी किया जाएगा। लेकिन 31 जनवरी 2026 तक विवरण न देने वाले 47816 कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को 31 जनवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति का विवरण देना था।

6 जनवरी 2026 को स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। 31 जनवरी तक 47,816 कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक एक बार फिर अवसर दिया है, लेकिन इसे प्रतिबंधों के साथ जोड़ा गया है। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। देय होने पर भी इस वर्ष एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा। विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति आदि के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव, परिजनों के गंभीर आरोप
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love