गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में दबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक के निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शुरुआती आशंका थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव मिला।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े  ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी

    बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया है। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता…