COVID -19 : ट्रंप ने चीन को लेकर कहीं बड़ी बात, अब दुश्मन भी कह रहे चीनी वायरस को लेकर मैं सही था ।

Spread the love

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस के मुद्दे पर चीन को घेरा है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि अब सभी, यहां तक कि कथित दुश्मन भी यह कहने लगे हैं कि मैं चीन के वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही इसे चीनी वायरस बता रहे हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके कथित दुश्मन समेत सभी यह कह रहे हैं कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला है। ट्रंप ने एक बयान जारी चीन को आड़े हाथ लिया है।

बयान में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। चीन की वजह से दुनिया में हुई मौतों और विनाश के लिए इस रकम का भुगतान करना होगा। फेसबुक-ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों से बैन झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब सभी, यहां तक कि तथाकथित दुश्मन ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही थे। चीन को अमेरिका और दुनिया को कोरोना से मौत और विनाश के लिए 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए। 

बता दें कि दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन की वुहान लैब पर शक जताया है। बाइडन प्रशासन के साथ ब्रिटेन और भारत ने भी अब कोरोना की नए सिरे से जांच की मांग की है। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन पर फिर दवाब बनाया जा रहा है। बता दें कि चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और यहीं से दुनिया में फैला था। 

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन 4’, लाखों में सिमटी ‘ओह माय डॉग’ की कमाई, जानें..

सबसे पहले ट्रंप ने किया था यह दावा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल मार्च की शुरुआत में ही कहा था कि दुनिया भर में दहशत का कारण बना कोरोना वायरस चीन की लैब में ही बनाया गया था। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इसका पूरा भरोसा है और इसके सबूत हैं कि कोरोना वायरस को वुहान की जैविक प्रयोगशाला में विकसित किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *