दरिगाँव पंचायत की जनता पीने के पानी के लिए तरस रहें है।

आज दिनांक 04-06-2021 दिन शुक्रवार रोहतास जिला (सासाराम) सासाराम प्रखड के दरिगाँव पंचायत में आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के सासाराम प्रखड अध्यक्ष सुदामा राम ने दरिगाँव के वार्ड 7 मे जाकर वहाँ की जनता से मुलाकात की उसकी समस्या सुनी गांव जनता ने कहा की पीने के पानी के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था। गांव के लोगों को घरों के अदंर नल के माध्यम से स्वच्छ जल पीने के लिए पानी मिलता था, लेकिन 10 दिन पहले पानी का टाकी अचानक फट गया, आज 10 दिन से हम सभी लोगों को ही पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिनके घरों में चापाकल है उसमे भी पानी नहीं आ रहा है, वही सुमित्रा देवी कहना है कि हम सभी की हालत देखने और सुनने के लिए कोई नहीं आया। वार्ड 7 मे 150 लोगो का घर में जल द्वारा पीने के पानी के लिए टंकी व नलकूप की स्थापना कराई थी। वार्ड 7 पूरे में पाइप लाइन बिछा दी गई। घरों में नल व टोटी भी लगवा दी गई, लेकिन 10 दिन से पीने पानी नहीं मिल रहा है। पूरे गांव में आज तक सभी घरों में पानी नहीं पहुंचा है।सभी ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड एक ही सार्वजनिक चापकल है उसी से किसी तरह काम चला रह है। वही सुदामा राम उन सभी की समस्याओं सुनते हुए कहा की वार्ड 7 जनता पानी के बहुत परेशानी का सामना कर रही है। सार्वजनिक हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।पानी की समस्या की जानकारी आला अधिकारी देकर जल्द से जल्द ठीक हम ठीक करवाएगे ऐसा उन्होने आसवासन दिया।

और पढ़े  हरजोत कौर बम्हरा को बीपीएससी की कमान: 1992 बैच की आईएएस अधिकारी, एमए-एमफिल के बाद किया यूपीएससी का रुख
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…