दिल्ली : प्रधानमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। धमकी देने का कारण जान हैरान हो जाएंगे आप देखें पूरी खबर।

पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय शख्स को उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान सलमान उर्फ अरमान के तौर पर की गई है और आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। उन्होंने बताया कि वह नशे का आदी है और उसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसे 2018 में हत्या के एक मामले में यहां भेजा गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार आधी रात को 112 नंबर पर पीसीआर को फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसका तुरंत पता लगा लिया गया और जिला पुलिस इकाई के साथ नंबर साझा किया गया जिसने फोन करने वाले व्यक्ति के खजूरी खास में होने का पता लगाया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सलमान फोन करने के वक्त नशे में था। उसके पिता ने रात करीब दस बजे उसे डांटा था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। यह पूछने पर कि जेल क्यों जाना चाहता है, इस पर उसने कहा वहीं मन लगता है मेरा।

और पढ़े  आज दीपावली: जगमग होंगे घर-आंगन, शाम 5:37 से 7:34 बजे तक रहेगा सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, जानें ...
  • Related Posts

    भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।…

    दिल्ली की आबोहवा ‘बहुत खराब’: जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’…