उत्तराखंड: जसपुर में गायब युवक की चाकू से हुई हत्या, अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

उत्तराखंड: जसपुर में गायब युवक की चाकू से हुई हत्या, अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

ऊधमसिंहनगर

जसपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से गायब था। सोमवार को युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक कारपेंटर का काम करता था। वो दिल्ली और नैनीताल में भी काम कर चुका है। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल जसपुर पीएस दानू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या खेत पर की गई थी और शव मृतक के घर पर मिला है। हत्या किसने की और क्यों की अभी इस संबंध में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। हत्या की वजह और हत्यारोपी की तलाश में टीम जुटी है।

और पढ़े  हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…