अलर्ट मोड पर सभी अस्पताल- हुड़दंग और हादसों के चलते होली पर अस्पताल रहेगे अलर्ट,एंबुलेंस सेवा को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

अलर्ट मोड पर सभी अस्पताल-: हुड़दंग और हादसों के चलते होली पर अस्पताल रहेगे अलर्ट,एंबुलेंस सेवा को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

होली पर हुड़दंग और हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए दून के अस्पताल तैयार हैं। इसे लेकर दून अस्पताल के अलावा गांधी शताब्दी और कोरोनेशन अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हड्डी रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर में दून अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के मुताबिक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बता दें कि होली खेलने के दौरान कई लोग हुड़दंग के चलते घायल हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क हादसे भी इस दौरान बहुत होते हैं। वहीं, केमिकल युक्त रंगों के कारण भी लोगों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

इन्हीं को देखते हुए उक्त व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉक्टरों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई है। जो डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे उनकी जगह पर अन्य डॉक्टर तैनात रहेंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ टिहरी बाँध जलाशय में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालकों को होली के दिन बोटिंग बंद रखने के लिए सूचित कर दिया है। आदेश में कहा गया कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मुफ्ती गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…