INDIA vs SL T20 Match:- रनों की हुई बरसात, सूर्यकुमार ने लगाया तीसरा शतक,भारत ने दिया श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य

Spread the love

INDIA vs SL T20 Match:- रनों की हुई बरसात,
सूर्यकुमार ने लगाया तीसरा शतक,भारत ने दिया श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.61 का रहा। सूर्या के अलावा शुभमन गिल ने 46 रनों की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी 35, हार्दिक पांड्या चार, दीपक हुड्डा चार और ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने नौ गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

सूर्यकुमार का शानदार शतक

सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 45 गेंद पर अपना शतक लगाया। सूर्या ने पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वह टी20 में भारत के लिए तीन शतक लगाने दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं।


Spread the love
और पढ़े  IND W vs PAK W- भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके
  • Related Posts

    IND W vs PAK W- भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारतीय महिला टीम…


    Spread the love

    महिला टी20 विश्व कप 2026- दीप्ति शर्मा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान चित: 106 रनों पर ऑलआउट हुई टीम, महिला टी20 विश्वकप में भारत का विजयी आगाज

    Spread the love

    Spread the loveस्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा-श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *