ill health:- अचानक बिगड़ी राहुल द्रविड़ की तबीयत, चेकअप के लिए अकेले बेंगलुरु के लिए निकले

ill health:- अचानक बिगड़ी राहुल द्रविड़ की तबीयत, चेकअप के लिए अकेले बेंगलुरु के लिए निकले

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह टीम इंडिया का साथ छोड़ कोलकाता से शुक्रवार सुबह अकेले बेंगलुरु रवाना हो गए। वहीं, अन्य सहायक स्टाफ और खिलाड़ी समेत भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए बाद में तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होगी। द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान द्रविड़ ने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में ही इसकी जांच करवाएंगे।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह बिल्कुल ठीक हैं और रविवार को होने वाले मैच से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ सकते हैं। द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में स्वस्थ दिखने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। भारत के मुख्य कोच 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ अपने डॉक्टरों से परामर्श लेने और कुछ एहतियाती टेस्ट करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं।

और पढ़े  विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक
  • Related Posts

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…