श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वैठक बुधवार को मणिराम छावनी में हुई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वैठक बुधवार को मणिराम छावनी में हुई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वैठक बुधवार को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में हुई। इसमें मंदिर निर्माण, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, रामलला की मूर्ति का निर्माण व भव्य मंदिर में इसे स्थापित करने की तिथि पर मंथन हुआ। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के परकोटा व यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण इनकी नींव खुदाई के साथ शुरू हो गया है। मंदिर का निर्माण समय सारिणी के अनुसार हो रहा है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो तिथियों पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में तिथि पर निर्णय हो सकता है।

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण के दौरे में हाल में कहा था कि 1 जनवरी2024 को अयोध्या के लिए टिकट रिजर्व करवा लें, क्योकि भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में 1 जनवरी 2024 को हो जाएगी। इस पर चंपत राय ने कहा कि अमित शाह देश के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में उनके दखल की क्या वात है। ट्रस्ट की बैठक में जो भी तिथि तय होगी प्राण प्रतिष्ठा उसी
तिथि में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा किखास मौके के लिए हर पहलुओं पर वृहद तैयारी कैसी करनी होगी। राय ने बताया कि दिसंबर में सूर्य दक्षिणायन में चला जाएगा। 14 जनवरी 2024 की मकर संक्रांति के शुभ मूहूर्त में कोई तिथि विद्वान पंडितों से राय लेकर तय की जाएगी। हालांकि बैठक में यह भी विचार आया कि दिसंबर 2023 में भी राम लला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…