अयोध्या जाने के लिए अभी से करा लें टिकट’, इस तारीख को तैयार हो रहा है राम मंदिर

Spread the love

पुजारी ने कहा कि कर्नाटक से आने वाले श्रद्धालु का हम स्वागत करते हैं और आने वाले श्रद्धालुओं को हम दर्शन कराएंगे और उनको प्रसाद भी वितरण करेंगे
कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के वासियों से कहा है कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या जाने के लिए अभी से ही टिकट का रिजर्वेशन करवा ले क्योंकि 1 जनवरी 2024 को भगवान रामलला का दिव्य भव्य मंदिर बन करके तैयार हो जाएगा. जिसको लेकर के रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि 1 जनवरी 2024 के पहले ही मंदिर बन करके तैयार हो जाएगा और शुभ मुहूर्त देखकर के जनवरी में ही भगवान रामलला को उनके दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा
पुजारी ने कहा कि कर्नाटक से आने वाले श्रद्धालु का हम स्वागत करते हैं और आने वाले श्रद्धालुओं को हम दर्शन कराएंगे और उनको प्रसाद भी वितरण करेंगे. साथ ही कहा कि रामलला का दर्शन पूजन करें और अयोध्या में हो रहे विकास कार्य को भी देखे किस तरह से अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है. वहीं, रामलला के पुजारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी कहा है कि राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही श्री राम एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ‘1 जनवरी को उसके पहले ही मंदिर बन जाएगा. रही बात शुभ मुहूर्त देख करके जनवरी में ही रामलल्ला को उस दिव्य भव्य मंदिर में ही विराजमान होंगे और जैसे की दर्शन करने के लिए कर्नाटक के लोगों को आवाहन किए हैं. बहुत ही अच्छी बात है वह आए और रामलला का दर्शन करें रामलला का भव्य दिव्य मंदिर देखें और यहां का जो विकास हो रहा है अयोध्या का उसको भी देखें और उसी प्रकार से मैं आशा करता हूं तब तक एयरपोर्ट भी बन जाना चाहिए क्योंकि बाहर से आने वाले लोगों को भी सुविधा हो जाएगी. यह एक नगरी पर्यटक की दृष्टि से दिखाई देगी कुछ दिनों में और इसका जो स्वरूप बन रहा है बहुत ही अच्छा है. अमित शाह ने जो कहा है कर्नाटक में आवाहन किया है कर्नाटक के लोगों को 1 जनवरी में आइए दर्शन करिए बहुत ही अच्छी बात है उन श्रद्धालुओं का यहां पर स्वागत होगा सम्मान होगा. रामलला का दर्शन करें अयोध्या का दर्शन करें सरयू माता में स्नान करें यह सब बात जो कहा है बहुत ही अच्छी बात है. कर्नाटक के लोग आएंगे और दर्शन करेंगे और कर्नाटक के ही नहीं बल्कि और भी प्रांत के लोगों आएंगे. रामलला दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे उनका दर्शन करने के लिए।

और पढ़े  UP विधानसभा: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Spread the love
  • Related Posts

    इन ब्रांडों का आटा भूल से भी न खरीदें, इसमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा, इन 30 बड़ी मिलों पर छापा

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के साथ घुन पिसने की कहावत तो सुनी होगी लेकिन सफेद आटे का ऐसा काला सच सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मुनाफाखोर गेहूं…


    Spread the love

    लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveआगरा कैंट स्टेशन लाश के टुकड़ों से भरा एक बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आरपीएफ और जीआरपी इस बैग की जांच में जुटी हैं। लाश के टुकड़ों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *