अयोध्या पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान।

अयोध्या-

माघ मेले के लिए लगाई गई प्रदेश में 2800 बसे, सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए गए हैं निर्देश,अतिरिक्त बसों की रखें व्यवस्था, जिस तरह से बसों की डिमांड बढ़ेगी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उसी तरह से और भी बसें माघ मेले के लिए लगाई जाएंगी,सभी डिपो पर माघ मेले के लिए अतिरिक्त बसें,किसी भी श्रद्धालुओं को आवागमन की नहीं होगी असुविधा, प्रयागराज में 6 जनवरी से शुरू हो रहा है माघ मेला।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उठाया सवाल,कहा क्षमा याचना या प्रायश्चित यात्रा निकालते तो बेहतर होता।राहुल गांधी की यात्रा गलत समय पर निकली हुई है, इस यात्रा का कोई आवश्यकता नहीं है, देश बहुत मजबूत है, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में ताकतवर हुआ है। जब दो देश आपस में युद्ध कर रहे हो और तिरंगा पहुंचने पर युद्ध विराम हो जा रहा है,जी20 का नेतृत्व करने का अवसर भारत को मिला है। इस देश पर सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस ने किया है, उस समय देश की परिस्थितियां कैसी थी इसके लिए यदि राहुल गांधी क्षमा याचना या प्रायश्चित यात्रा निकालते तो ज्यादा जनता पसंद करती।

पूरा ब्लाक प्रमुख उषा सिंह के दिवंगत पति के प्रथम पुण्यतिथि के आयोजित कार्यक्रम में पूरा ब्लॉक के मड़ना गांव पहुंचे थे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

और पढ़े  UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी
  • Related Posts

    UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट

      उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों…

    UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें

    सर्दियों के मौसम में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल रविवार से बदल जाएगा। नए शेड्यूल में दिल्ली की फ्लाइट शनिवार के बजाय रविवार को संचालित होगी। नोएडा और नवी…