भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया आयोजित।

Spread the love

अयोध्या-

महानगर भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह तथा उद्घाटन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों ने किसान हितों में योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। फसल बीमा योजना, ट्रैक्टर योजना, किसान सम्मान निधि योजना, श्याम किसान योजना, कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , किसान मानधन योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दुगनी करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सौभाग्य योजनाओं, उज्जवला योजना के माध्यम से घर-घर बिजली तथा गैस सिलेण्डर पहुंचाने का सरकार द्वारा किया गया है।
उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाने तथा चर्चाओं के माध्यम से और लोगों को इससे अवगत कराए। चर्चा और संवाद के मंत्र के साथ जनता के साथ सम्पर्क बनाए रखें।
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि सरकारों द्वारा चलाई जा रही किसान हित की योजनाओं से सभी को अवगत कराते रहें। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हुआ है। सरकार की प्राथमिकताओं में किसान, मजदूर व गरीबों का विकास है। दूसरे सत्र का पूर्व जिलाध्यक्ष बीबी मणि त्रिपाठी तथा तीसरे सत्र को जिलाउपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर किसान मोर्चा के महानगर व मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *