यूट्यूबर बॉबी कटारिया :बॉबी कटारिया ने फिर दिया पुलिस को चकमा, धरी की धरी रह गई खाकी की पैरोकारी,जमानत पर फरार हो गया शातिर।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की आज देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन बॉबी कटारिया दून पुलिस को चकमा देने में एक बार फिर कामयाब हो गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही। उधर बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया। ऐसे में अब देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई है। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक बॉबी कटारिया के अधिवक्ता ने दिल्ली कोर्ट में जमानत पैरवी के दौरान कोर्ट में इस बात का आश्वासन दिया था कि बॉबी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस वजह से बॉबी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन बॉबी कटारिया और उसके अधिवक्ता आज दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

और पढ़े  बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…