हल्द्वानी -महिलाओं की लुटेरी गैंग गिरफ्तार : लूट एवं चेन स्नेचिंग करने वाली 4 महिलाओं व 1 नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी श्री भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी हल्द्वानी पर्यवेक्षण में श्री रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसओजी नैनीताल को उक्त टीम में सम्मिलित किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
गठित पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए।
फल स्वरूप चैन स्नैचिंग रूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले
एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
उक्त गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी श्री राजेश चमार, – सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी श्री विजय कुमार, 03-अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी श्री गिद्धन चमार, 04- मंजू देवी उम्र-25 वर्ष पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया व एक बालिका 05- नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।
महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो 1- सरिता देवी उपरोक्त के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। 2- अन्तिमा देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व 3- मंजू देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए. बरामदा माल को वादिनी गणों को दिखाने पर उक्त अभियुक्ताओं से बरामदा माल थाना हाजा में पंजीकृत FIR NO-159/22 धारा-379/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात, FIR NO-251/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 व FIR NO-252/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित होना पाया गया। उपरोक्त महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार षटयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

और पढ़े  देहरादून- राजधानी में युवाओं को प्रदर्शन, जेई-एई भर्ती समेत मांगों को लेकर सचिवालय कूच, भारी पुलिस तैनात

*बरामद माल:-*
*1-* 02 सोने की चैन
*2-* एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का
*पुलिस टीम मुखानी-*

*1-* थानाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बोहरा
*2-* उ0नि0 श्री सुनील गोस्वामी,
*3-* उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह *4-* उ0नि0 श्री अनिल कुमार *5-* कानि0 चन्दन सिंह
*6-* कानि0 एहसान अली, *7-* म0कानि0 भावना जोशी, *8-* म0कानि0 हंसी सामन्त, *9-* म0कानि0 रेखा अधिकारी
*10-* कानि0 इसरार नबी कोतवाली हल्द्वानी

*टीम-2- SOG*

*1-* प्रभारी श्री राजवीर सिंह नेगी,
*2-* कानि0 कुन्दन कठायत, *3-* कानि0 अशोक रावत, *4-* कानि0 त्रिलोक रौतेला,
*5-* कानि0 दिनेश नगरकोटी
*6-* सर्विलांस सैल से कानि0 अनिल गिरी


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *