हल्द्वानी/नैनीताल- मौसम विभाग की ओर से जारी हुए रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में आज जिलाधिकारी ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित।

Spread the love

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को भारी से भारी बारिश होने संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून ने सात अक्तूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होने और कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने का एलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। कहा कि आदेशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर


Spread the love
और पढ़े  चमोली: पहाड़ों पर मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveवन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *