उत्तराखंड : नौकरियों की भर्ती घोटाले से आहत है राज्य आंदोलनकारी, ये युवाओं के हितों पर डाका।।

Spread the love

सरकारी नौकरियों की भर्ती में घपलों से राज्य आंदोलनकारी आहत हैं। उनका कहना है कि घोटालों के लिए उन्होंने उत्तराखंड के लिए संघर्ष नहीं किया। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होगा तो पहाड़ी राज्य का विकास होगा। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें राज्य में रोजगार मिलेगा। जिससे पलायन रुकेगा। इसी सोच के साथ राज्य की लड़ाई लड़ी। जिसमें राज्य के 42 से अधिक लोगों ने अपनी शहादत दी। मसूरी, खटीमा, मुजफ्फरनगर आदि विभिन्न गोलीकांड में 60 से अधिक लोग घायल हुए। विधानसभा में हुई भर्ती व अन्य भर्तियों में गड़बड़ी से न सिर्फ युवा बल्कि राज्य आंदोलनकारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि युवाओं और महिलाओं को भर्तियों में हुए इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आना चाहिए।

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के मुताबिक राज्य मिलेगा तो पहाड़ के युवाओं को रोजगार मिलेगा इसी सोच के साथ आंदोलन किया। मैं 18 दिन भूख हड़ताल पर रही। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी, लेकिन युवाओं को रोजगार और विकास का सपना राज्य गठन के वर्षों बाद भी सपना बनकर रह गया है। यह सोचकर दुख होता है कि हमने क्या सोचकर आंदोलन किया और राज्य मिलने के बाद रोजगार के नाम पर क्या हो रहा है।

राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 में स्पष्ट है कि सरकारी, अर्द्धसरकारी या अन्य कोई ऐसी नौकरी जिसमें सरकारी खजाने से वेतन मिलता है। उसके लिए नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अपनाया जाना जरूरी है, लेकिन पता चला है कि विधानसभा में हुई भर्तियों में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। जो राज्य के युवाओं के हितों पर डाका है।

और पढ़े  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चकराता वन प्रभाग के एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveचकराता वन प्रभाग के चर्चित एसडीओ राजीव नयन नौटियाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया…


    Spread the love

    गोपेश्वर- रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित ल्वींठी बुग्याल में चमोली जिले के मल्ला कुजौं गांव निवासी अजय बिष्ट (25) पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *