Uttarakhand : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने की ये परीक्षाएं रद्द, 10 सितंबर से उन्ही निर्धारित केंद्रों पर फिर होंगी परीक्षाएं

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप न होने पर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। परीक्षाएं अब दोबारा से 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी। बताया गया है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों की ओर से विश्वविद्यालय को शिकायत की गई थी कि परीक्षा में प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं हैं। जिसकी जांच कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन विषयों की परीक्षाओं को फिर से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

इन परीक्षाओं को दोबारा कराया जाएगा

परीक्षा नियंत्रक प्रो.सोमेश कुमार के मुताबिक तीन अगस्त को आयोजित एमए शिक्षा शास्त्र, 30 अगस्त को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान, पांच सितंबर को आयोजित एमए समाजशास्त्र की परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को अब 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…