मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।

यपुर खीमा गांव में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी निवासी रामपाल, जो मोटाहल्दू में मुन्नी कबडवाल के यहां बटाईदार के रूप में कार्यरत हैं, उनकी पुत्री पायल (12 वर्ष) के पेट में गुरुवार शाम अचानक असहनीय दर्द उठा। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मोटाहल्दू ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (STH) में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बच्ची की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि पुलिस को बच्ची की मौत की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों मौसम परिवर्तन के कारण उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…