उत्तराखंड Weather: मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख, आज तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने औ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख

मई की शुरुआत से अभी तक बीच-बीच में बदलने मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। रुक-रुक कर हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों की बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ा। खासकर मैदानी इलाकों में लेकिन शुक्रवार को मौसम खुला तो गर्मी ने आंख दिखाई। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। चटक धूप खिलने से दिन के समय तपिश का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते-होते हवाएं चलने लगी तो रात का मौसम सुहावना हो गया। उधर पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्रों से बेटियों को एमबीबीएस में दाखिला, 25 से 30 लाख दिए, 3 और गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…