खुशखबरी : दिसंबर 2022 में होगा अयोध्या के रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, फरवरी से शुरू होगा संचालन

Spread the love

महाप्रबंधक नार्दन रेलवे आशुतोष गंगवाल ने गुरूवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। बताया कि रेलवे स्टेशन का उद्घाटन दिसंबर 2022 में हो सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरवरी से स्टेशन का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया अयोध्या से बाराबंकी और अयोध्या से जौनपुर की रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया है। कहा कि रेलवे स्टेशन का काम तय समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है। बताया कि रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग के लिए जमीन की आवश्यकता है। पहुंच मार्ग बनने से आवागमन सुचारू होगा। कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन बढ़ने पर मेंटनेंस की जरूरत होगी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है और उन्हें रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति से भी अवगत कराया है। महाप्रबंधक ने कैंट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया है। एक सवाल के जवाब में बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मनकापुर, बनारस इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  प्रयागराज- दंपती और उनके बेटा-बेटी की सिर कूचकर हत्या, अलग-अलग कमरों में मिले शव, घर पर लगा था ताला
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *