अयोध्या – राम की पैड़ी में बीते 24 घंटे के भीतर 2 किशोर डूबे, मचा हड़कंप|

राम की पैड़ी में 24 घंटे के भीतर दो बच्चों की डूबकर मौत होने से हड़कंप मच गया है। पहली घटना बुधवार की है। बुधवार देर शाम राम की पैड़ी में स्नान के दौरान ही एक मासूम डूब गया। दूसरी घटना गुरुवार देर शाम हुई। जब राम की पैड़ी में स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत हो गयी।

राम की पैड़ी में बुधवार देर शाम स्नान कर रहा जौनपुर निवासी प्रदीप का पांच वर्षीय पुत्र वेद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने मासूम की काफी तलाश की जब नहीं मिला तो रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पैड़ी के पंप हाउस की तरफ तलाश शुरू की तो पैड़ी में ही मासूम रात करीब एक बजे मिला।

पुलिस ने उसको श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पूरी घटना में परिजनों की लापरवाही सामने आ रही है। बच्चे को स्नान कराने के दौरान उन्होंने उसका ध्यान नहीं दिया। बच्चा नहाते-नहाते पंप हाउस के ओर चला गया। जहां ज्यादा गहराई है और वह पानी में डूब गया।
जबकि दूसरी घटना गुरुवार देर शाम घटित हुई। बीकापुर निवासी 11 वर्षीय हर्ष जो कि छोटी देवकाली स्थित अपने मामा के घर आया था। गुरुवार के रात करीब आठ बजे पैड़ी के पंप हाउस की तरफ स्नान के दौरान डूब गया। समाजसेवी रितेश ने डूबे किशोर को श्रीराम अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लक्ष्मण घाट प्रभारी अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन उनके पास डूबे किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राम की पैड़ी के पंप हाउस की ओर जिसे स्थानीय लोग छोटी राम पैड़ी भी कहते हैं इस क्षेत्र में स्नान पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है ।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…