हल्द्वानी : मंडी बाईपास पर तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से हादसे में फायरमैन की मौत 2 युवक घायल, शव पोस्टमार्टम के बाद मृत जवान को दी अंतिम सलामी.

Spread the love

देर रात सड़क हादसे में दमकलकर्मी की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहले अस्पताल फिर मोर्चरी भी पहुंचे थे। घायल दो युवकों का एसटीएच में उपचार चल रहा है। फायरकर्मी का पोस्टमार्टम आज होगा। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। जवान की मौत से महकमे में भी शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नानकमत्ता के टुकड़ी बिछुवा निवासी नितिन राणा (30) दमकल विभाग में फायरमैन के तौर पर तैनात था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग हल्द्वानी फायर स्टेशन में थी। शुक्रवार को उसके दो रिश्तेदार अनुराग राणा व रिशु राणा हल्द्वानी आए थे। तीनों ने रात को एक साथ खाना खाया। उसके बाद फायरमैन नितिन स्टेशन की तरफ दोनों को छोड़ने जा रहा था।
बताया जा रहा है कि विभागीय डाक के काम की वजह से भी उसे कोतवाली की ओर जाना था। पर मंडी बाइपास पर फायर स्टेशन से महज 50 मीटर दूर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोग और फायर स्टेशन से अन्य कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
जख्मी हालत में कार सवार तीनों लोगों को एसटीएच लाया गया, जहां नितिन ने दम तोड़ दिया। जबकि रिशु और अनुराग का उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ बीएस धौनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे।

सड़क हादसे में मृत फायर कर्मी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शनिवार को फायर स्टेशन में जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर जवान के नानकमत्ता स्थित गांव भेज दिया गया। वहीं हादसे में घायल दो अन्य युवकों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।

और पढ़े  रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *