RTO हल्द्वानी – आरटीओ में खड़े वाहनों की हुई नीलामी,9 लाख में बिके आरटीओ में खड़े सीज वाहन||

लंबे समय से आरटीओ कार्यालय में खड़े वाहनों की शुक्रवार को नीलामी कर दी गई। विभाग की ओर से 86 वाहनों के सरकारी दाम तय कर दिए गए थे। सरकारी दाम से करीब नौ लाख रुपये के मुनाफे में बिक्री होने के बाद रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेज दी गई है।

डीएम के निर्देश पर बनी समिति के अध्यक्ष संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी, सचिव संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नंद किशोर और सदस्य सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे की मौजूदगी में नीलामी शुरू हुई। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि 72 ऑटो रिक्शा, एक ई-रिक्शा, चार माल वाहन, तीन मैक्सी कैब, पांच टैक्सी और एक 31 सीटर बस नीलामी में शामिल थी। बोली लगाने के लिए 245 खरीदार पहुंचे थे। वाहनों की सरकारी कीमत भी 18 लाख रुपये तय थी। 27 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगने के साथ ही नीलामी को रोक दिया गया। तय राशि से करीब नौ लाख के मुनाफे से वाहनों की नीलामी की गई है। साथ ही खरीदार से 20 प्रतिशत धनराशि जमा करा ली है।

बकाया भुगतान परिवहन आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट की स्वीकृति आने के बाद कराया जाएगा। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि 31 मई को आरटीओ कार्यालय में रामनगर कार्यालय के वाहनों की भी नीलामी की जाएगी। इसके लिए भी खरीददार 31 मई को सुबह पंजीकरण करा सकते हैं।
तीन महीने में छुड़ा लें वाहन, नहीं तो हो जाएगी बक्री
आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि इस सत्र की नीलामी के बाद मुख्यालय के निर्देशानुसार हर तीन महीने बाद पुलिस और आरटीओ की ओर से सीज किए गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। बताया कि वाहन सीज होने के तीन महीने के बाद भी अगर वाहन स्वामी वाहन नहीं छुड़वाता है तो वाहन की नीलामी करा दी जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…