अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण रामनगरी के गरिमा के अनुरूप होगा।

रामनगरी अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है.श्री रामलला के मंदिर के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार अयोध्या का भी विकास तीव्र गति से कर रही है. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण रामनगरी के गरिमा के अनुरूप किया जा रहा है। जिसमें रेलवे स्टेशन का बाहरी सिरा मंदिर नुमा होगा। इसके साथ ही सरकार इस प्रयास में है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरने के साथ ही श्रद्धालु रामलला के मंदिर का भी दर्शन स्टेशन से ही कर सकेंगे.दरसअल राम मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ अयोध्या का रेलवे स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।लगभग 140 करोड़ की लागत से अयोध्या का रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन की खास बात या होगी यह रेलवे स्टेशन बाहर से मंदिर नुमा दिखेगा।वही बन रहे रेलवे स्टेशन की जानकारी देते हुए अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या का जो रेलवे स्टेशन होगा वह देश का सबसे सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन होगा।और अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ही भगवान रामलला के मंदिर का दर्शन हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है।और साथ ही अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर उतरने पर श्रद्धालु को इस बात का आभास होगा। कि वह राम नगरी अयोध्या में है। और अयोध्या के रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाहरी हिस्से का भी स्वरूप मंदिर के तर्ज पर ही होगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या में विकास की जितनी भी योजनाएं चल रही है उन सब का स्वरूप मंदिर मॉडल यह धर्म नगरी के स्वरूप ही किया जाएगा।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…