अयोध्या की रामलीला में माँ सीता का रोल निभा रही है जानी – मानी एक्टर दीक्षा रैना.

आज अयोध्या की रामलीला संस्थापक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी क्रिएटिव डायरेक्टर एंड डिज़ाइनर शुभम मलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की माता सीता का रोल इस बार जानीमानी हस्ती दीक्षा रैना निभाएगी उन्होंने स्टेज प्ले में लगभग 300 नाटक किये है और दीक्षा रैना महाभारत में भूमिका निभा रही है है और कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे माय स्पेस और माई भी इन्फ्लुएंसर जैसे कई फिल्मो में भूमिका निभाई है ।
शुभम मलिक ने बोला दीक्षा रैना माता सीता का रोल 6 दिन का है पर वह अयोध्या में 12 दिन पहले आ जाएगी और रिहर्सल दीक्षा रैना ने माता सीता की रोल शुरू कर दी है बॉम्बे में। और राम की भूमिका राहुल भूचर जी कर रहे है। जिसकी घोषणा हम पहले ही कर चुके है। माननीय सांसद रवि किशन जी राम भक्त केवट की भूमिका निभा रहे है , और सांसद मनोज तिवारी जी परशुराम की भूमिका , और विंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका , शहबाज़ खान रावण जी की भूमिका , और उपासना जी ( जो कपिल शर्मा के शो में बुआ जी ) कैकेयी की भूमिका और कई बॉलीबुड हस्तियाँ भूमिका निभा रहे है।

इस मौके पर अयोध्या की रामलीला संस्थापक कमेटी अध्यक्ष सुभाष मलिक ( बॉबी ) ने बोला अयोध्या की रामलीला आयोजन 25 सितम्बर से 05 अक्टूबर अयोध्या में होने जा रही हैं है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। अयोध्या की रामलीला में 2020 में भगवान श्री राम के भक्तो ने 16 करोड़ से ज्यादा रामलीला देखा था , और 2021 में 20 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला भगवान श्री राम के भक्तों ने बनाया।
इस वर्ष हम चाह रहे है 50 करोड़ से भी ज्यादा भगवान श्री राम के भक्त दुनिया के कोनो – कोनो में अपने घरो में बैठकर अयोध्या की रामलीला को देखें और आनंद ले।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…