स्कूल बंद : हर शनिवार को रहेंगे स्कूल बंद, चारधाम यात्रा तक लिया गया फैसला कैबिनेट मंत्री ने की छुट्टी।

Spread the love

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्देश दिए।
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया। जिसमें जैन ने बताया कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है। इससे शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय से आने जाने में काफी दिक्कतें आती हैं।
छोटे बच्चों को विद्यालय आने जाने में अभिभावकों को काफी समय लग जाता है। उन्होंने शनिवार को विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी करने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार से दूरभाष पर बातकर चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को स्कूल बंद किए जाने के निर्देश दिए। 


Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर: जैसर-सिमार में पशुओं में सर्रा बीमारी का प्रकोप, महिला पशुपालकों की आर्थिकी चरमराई
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *