̊पौड़ी : सीएम धामी पहुंचे पौड़ी क्रांति मेले को किया राजकीय मेला घोषित, धामी द्वारा की गई कई घोषणाएं।।

<strong>̊पौड़ी : सीएम धामी पहुंचे पौड़ी क्रांति मेले को किया राजकीय मेला घोषित, धामी द्वारा की गई कई घोषणाएं।।</strong>

शनिवार को विकासखंड थलीसैंण के चौथान पट्टी स्थित पीठसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित क्रांति मेले को राजकीय मेला घोषित किया। इसके साथ ही थलीसैंण में पार्किंग की स्वीकृति के साथ श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत कच्ची सड़कों के डामरीकरण की अनुमति, देवराड़ी-देवी मैदान बूंगीधार और चौथान मैदान में मिनी स्टेडियम के निर्माण की भी धोषणा की।<strong>̊पौड़ी : सीएम धामी पहुंचे पौड़ी क्रांति मेले को किया राजकीय मेला घोषित, धामी द्वारा की गई कई घोषणाएं।।</strong>
शनिवार को पीठसैंण पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने चौरीखाल से कफल्ड-मुसेटी-लामसेम बैंड-थलीसैंण तक सड़क निर्माण की घोषणा की। क्रांति मेले में लोकगायिका हेमा करासी नेगी के गीतों की धूम रही। इसके अलावा स्थानीय महिला और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रही। मेले में शामिल होने के लिए समीपवर्ती गांवों से ही नहीं, बल्कि दूर दराज से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किशोरी किट का वितरण भी किया। मेला प्रांगण में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे, जहां आमजन को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।<strong>̊पौड़ी : सीएम धामी पहुंचे पौड़ी क्रांति मेले को किया राजकीय मेला घोषित, धामी द्वारा की गई कई घोषणाएं।।</strong>

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…