2026 जन्माष्टमी- जन्माष्टमी: मथुरा में जन्मे कन्हाई, नंदगांव में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी

थुरा में कान्हा का जन्म हो गया है। चारों ओर उत्सव है, बधाई है, उल्लास है। आज नंदगांव में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदभवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा रहा है। आधी रात जैसे ही नंदबाबा के घर लाला के जन्म की खबर आई, पूरा नंदभवन बधाइयों से गूंज उठा।

जन्म से पहले नंदबाबा मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात करीब साढ़े आठ बजे भजन संध्या शुरू होगी। इसके बाद ब्रज की प्रसिद्ध ढांढ-ढांढिन लीला का आयोजन होगा। लीला के माध्यम से नंदबाबा के घर आने वाली खुशियों और बधाइयों का माहौल जीवंत किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति और ब्रज संस्कृति के इस अनूठे संगम के साक्षी बनेंगे। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के दर्शन होंगे। जन्म के बाद परंपरागत विधि-विधान के साथ सवा मन पंचामृत सामग्री से कान्हा का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान नंदभवन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

बरसाना से आएंगे ग्वाल, देंगे जन्म की बधाई
नंदोत्सव से पहले शनिवार को बरसाना के ग्वाल नंदगांव पहुंचेंगे। यहां नंदगांव के ग्वालों के साथ मिलकर समाज गायन के माध्यम से नंदबाबा और यशोदा मैया को लाला के जन्म की बधाई दी जाएगी। बरसाना वालों का बधाई के लड्डू भेंट कर स्वागत किया जाएगा।
नंदगांव और बरसाना के ग्वालों के बीच होने वाला यह पारंपरिक मिलन ब्रज की उस सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करता है, जिसमें कृष्ण जन्म केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे ब्रज का सामूहिक उत्सव बन जाता है। जन्माष्टमी की रात नंदभवन में दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर की सजावट और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नंदगांव की गलियों में भी जन्मोत्सव का उल्लास दिखाई देने लगा है।
और पढ़े  कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर
  • Related Posts

    सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR

    मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस…

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…