पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडागर्दी-: कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया, बाल पकड़कर पीटा

पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

 

कांग्रेस नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पूर्व विधायक के कांग्रेस नेत्री से अभद्रता करने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

 

 

जमीन पर गिराकर, बाल पकड़कर पीटा
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा को जमीन पर गिराकर उन्होंने बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए कांग्रेस नेत्री भी उन पर झांडू से प्रहार करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी नेत्री घर से बाहर निकलकर बाहर खड़ी दिखाई दे रही है।

 

नौकर ने बनाया वीडियो
वहीं, अर्चना पांडा ने बताया कि वह बेटे के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। जब वह दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों से अपमानित किया। उनके बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

और पढ़े  अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू

बच्चों को भी दे रहा धमकी
वीडियो बनता देख आरोपी ने उनके साथ मारपीट बंद कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें और उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

पुलिस का बयान
पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रखर पांडेय, सीओ सिटी

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…