हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

लालकुआं हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर से टकराने के बाद स्कूटी सवार युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग विभत्स नजारा देख सिहर गए। पुलिस ने शव को 108 वाहन की मदद से मोर्चरी भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव निवासी कमल पांडे (35) रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका सिर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला।

 

मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे निवासी हिम्मतपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

कुछ देर बाद यही डंपर घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा मिला। पुलिस घटना स्थल से मृतक की स्कूटी और डंपर को चौकी ले गई। जानकारी के मुताबिक मृतक कमल पोल्ट्री फार्म चलाता था। उसके पिता पूरन चंद्र पांडेय का निधन हो चुका है। घर में उसकी पत्नी कमला पांडे, मां मोहनी देवी और बड़ा भाई महेश पांडे हैं।

 

उधर कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। घर पर उसकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल की सात वर्ष की पुत्री है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 26 साल बाद भी टिहरी बांध विस्थापितों की पुनर्वास की पीड़ा बरकरार

Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love