मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज

मसूरी की मॉल रोड पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल करने पर पुलिस ने एक वाहन सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से 112 पर सूचना मिली थी कि वाहन का चालक नीली बत्ती लगाकर और हूटर का इस्तेमाल करते हुए हुड़दंग कर रहा है।

सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल और चीता पुलिस ने वाहन की जांच की। इस दौरान वाहन पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल पाया गया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया गया।

मसूरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट, पुलिस लोगो या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का अनधिकृत इस्तेमाल न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  श्रीनगर- कमलेश्वर महादेव मंदिर: 40 चरण पादुकाओं में दर्ज है महंत परंपरा का इतिहास, 12वें महंत संभाल रहे जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…