उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक

त्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। भागीरथी ने यह दौड़ महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने भागीरथी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है।
भागीरथी बिष्ट ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल आदि ने खुशी जताई।
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…