भवाली: 15 लाख के जेवर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वाली कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 12 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि गैराड़ी लटवाल, पोस्ट मौना निवासी उमा लटवाल ने अपने घर से सोने के जेवर चोरी होने की तहरीर भवाली कोतवाली में दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस ने जितेंद्र सिंह लटवाल पुत्र पूरन सिंह लटवाल, निवासी गैराड़ी लटवाल, पोस्ट मौना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो जोड़ी पौंची, एक जोड़ी झुमके, एक नथ, एक गोलबंद, एक मांग टीका और एक अंगूठी सहित करीब 12 तोला सोना बरामद किया गया। बरामद जेवरों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई आसिफ खान, एसआई अरुण सिंह राणा, कांस्टेबल आनंद सिंह राणा, हरीश सिंह, प्रकाश चंद्र और नरेंद्र मेहता शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…