ऋषिकेश- लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, अलर्ट..

Spread the love

हाड़ों में लगाते हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैदान में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ,जल पुलिस,आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ ही लाइफ जैकेट और रस्सियों की व्यवस्था भी की गई है। लाउडस्पीकर और मुनादी के जरिए लोगों को नदी किनारे न जाने और तेज बहाव में स्नान न करने की चेतावनी दी जा रही है।
वर्तमान में सावन की कावड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से लाखों कावड़िए ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ और अन्य शिवालयों की ओर जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कहा कावड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करें। सिंचाई विभाग के अनुसार यदि पहाड़ों में इसी तरह बारिश जारी रही तो गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 340.50 मीटर को पार कर सकता है।

Spread the love
और पढ़े  सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love