बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे की ली तलाशी

Spread the love

दरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी देहरादून में जांच पड़ताल की। इस दौरान कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी के कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली गई। इसके बाद चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वाले भैरव सेना के संदीप खत्री के बयान दर्ज किए गए।

एसआईटी की मांग पर न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। यहां से एसआईटी को कुछ उपहार जिनमें चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा आदि शामिल थे कब्जे में लिए। इसके बाद उसे बुधवार को देहरादून लाया गया।
एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित उसके घर की तलाशी ली जहां से संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए गए। एसआईटी बृहस्पतिवार को भी देहरादून ही थी। इंस्पेक्टर बदरीनाथ कोतवाली महादेव उनियाल के नेतृत्व में एसआईटी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। हालांकि, यहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love